भारत की शूटिंग : सलमान खान की ईद 2019 की तैयारी शुरू, देखिए First Pics
Recommended Video

सलमान खान की भारत, ईद 2019 में रिलीज़ होगी और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान और दिशा पटानी एक साथ एक सर्कस का सीन शूट करने वाले हैं और इस सीन की तैयारी के समय की तस्वीरें बेहद मज़ेदार हैं। दरअसल, शूट से पहले, दिशा पटानी तैयार हो रही है और काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रही हैं।
दिशा ने अपने मेकअप आर्टिस्ट और खुद की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए और वो भी मज़ेदार फिल्टर्स के साथ। फिल्म में दिशा पटानी एक सर्कस आर्टिस्ट बनी हैं, जिसकी तैयारी उन्होंने पिछले हफ्ते से ही शुरू कर दी थी। इसके साथ ही भारत में दिशा पटानी और सलमान खान, भाई - बहन के किरदार में नज़र आएंगे।

वहीं फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा रोमांस करते नज़र आएंगे। दिशा पटानी फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा उत्साहित इसलिए भी हैं कि ये उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। दिशा ने एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वो टाईगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में दिखाई दीं।
इन दोनों ही फिल्मों ने 150 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी। और अब दिशा, सलमान खान की भारत के साथ अगला छलांग सीधा 300 करोड़ क्लब के लिए मारेंगी।


Click it and Unblock the Notifications