अपने से 12 साल बड़े एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी! हाथ पर गुदवा लिया नाम...

Disha Patani is dating actor Prabhas: दिशा पाटनी (Disha Patani) अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी उनकी बेहतरीन पर्सनालिटी के फैन हैं। साल 2015 में लोफर फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दिशा पाटनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। पहले उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
उसके बाद दिशा का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ भी जुड़ा क्योंकि कई मौकों पर अलेक्जेंडर एलेक्स और दिशा को साथ देखा जाता था, लेकिन दोनों की यह खबर सिर्फ एक अफवाह मात्र निकली। फिलहाल तो दिशा पाटनी इन दिनों अपने हाथ पर बने टैटू की वजह से खास सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने हाथ पर PD नाम का एक टैटू बनवाया है। पहले तो फैन्स कंफ्यूज थे कि आखिर यह मिस्ट्री मैन कौन हो सकता है, लेकिन बाद में फैन्स ने अंदाजा लगाया कि यह कौन हो सकता है।
हाल ही में दिशा पाटनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी के हाथ पर पीडी का टैटू बना है जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप की खबरें फिर से तेज हो गई हैं। वहीं पीडी को पढ़ने के बाद लोग ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि पी का मतलब प्रभास। जी हां, फैन्स का मानना है कि दिशा पाटनी साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं।
बता दें कि दिशा ने भी फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर की है। जिसके बाद से लोगों को यह लगने लगा है कि शायद दोनों गुपचुप डेट कर रहे हों। वैसे बता दें कि दिशा प्रभास से 12 साल छोटी हैं। जहां दिशा 32 साल की हैं वहीं प्रभास 44 साल के हैं। अगर इस पीडी के टैटू का मतलब प्रभास और दिशा ही है तो फैन्स के लिए यह किसी गुड न्यूज से कम नहीं होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications