Uff: एक तरफ सलमान हैं, दूसरी तरफ ऋतिक, अक्षय को करना पड़ा REJECT

हाल ही में खबर थी कि दिशा पटानी इस समय अपने सबसे अच्छे दौर में चल रही हैं। देश की नेशनल क्रश तो वो घोषित ही की जा चुकी हैं। इसके बाद खबर थी कि उनके पास बैक टू बैक अक्षय कुमार, सलमान खान और ऋतिक रोशन के ऑफर हैं।

दिशा पटानी को सलमान खान स्टारर भारत ऑफर हुई जिसमें वो एक सर्कस आर्टिस्ट का रोल कर रही थीं। इसके अलावा, उन्हें अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 ऑफर हुई। धमाका तब हुआ जब दिशा को ऋतिक रोशन के अपोज़िट रोहित धवन की अगली फिल्म ऑफर हुई।

disha-patani-is-confirmed-opposite-hrithik-roshan-rohit-dhawan-film

लेकिन अब जब एक तरफ सलमान खान हैं और दूसरी तरफ ऋतिक रोशन तो फिर समय भी उतना ही लगेगा। तो दिशा पटानी को अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 छोड़नी पड़ी।
[कृष 4 और कृष 5 का Double Dhamaka, बुकिंग कर लीजिए, ये रही रिलीज़ डेट!]

रोहित धवन, ढिशूम के बाद अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं जिसका प्लॉट है एक आदमी और एक बंदर की दोस्ती। अब इस फिल्म का नाम तय नहीं है।

फिल्म की आधिकारिक घोषणा जून में ही हो जाएगी। बात रही दिशा पटानी की तो उनका करियर बेहतरीन तरीके से चल रहा है।
[फाइनल हुई भारत की कास्ट, तीन हीरोइनें से होगा रोमांस]

पहले तो एम एस धोनी के साथ उन्होंने 200 करोड़ का डेब्यू किया। उनकी दूसरी फिल्म थी टाईगर श्रॉफ के साथ बागी 2 जिसने 6 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

उनकी तीसरी फिल्म होगी, सलमान खान स्टारर भारत जो ज़ाहिर सी बात है, 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेगी। इसके बाद वो ऋतिक रोशन और रोहित धवन वाली फिल्म में काम करेंगी। अब ये सारी फिल्में, नई जोड़ियां हैं।

बॉलीवुड में कुछ और नई जोड़ियां हैं, जिन पर फैन्स की नज़र रहेगी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X