दिशा पटानी का चौकाने वाला बयान, टाइगर के अलावा बॉलीवुड में कोई दोस्त नहीं

फिल्मों मे आने से पहले दिशा पटानी का एक गाना टाइगर श्रॉफ के साथ बेफिक्रा रिलीज हुआ था जिससे वो लाइमलाइट में आ गई थी। बता दे कि उसके बाद फिल्म एमएस धोनी में वो एक छोटे से रोल मे नजर आई थी और लोगों को दीवाना बना लिया था।

हाल ही में दिशा का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होने कहा कि बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के अलावा उनका कोई दोस्त नहीं है। आपको बता दें कि इस समय टाइगर और दिशा फिल्म बागी 2 की प्रमोशन में व्यस्त है और फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Tiger shroff, disha patani, baaghi 2, दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, बागी 2

आपको बता दें कि दोनो अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं करते है और यही कहते है कि वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त है। आए दिन दोनो के मिलने की और डेट की खबरे आती रहती है और ये अब आम बात हो गई है।

इस बारे में बात करते हुए जब दिशा से पूछा गया तो दिशा ने बताया कि वो रेस्टोरेंट जाती है और उनके साथ फिल्म देखती है और साथ घूमती है क्योंकि टाइगर के अलावा उनका कोई भी फ्रेंड बॉलीवुड में नहीं है। इसके आगे बोलते हुए दिशा कहती है कि वो अपने आपको खुशनसीब मानती है कि वो टाइगर की दोस्त है।

टाइगर एक अच्छे दोस्त है और उनका ख्याल रखते है। बता दे कि पहली बार दिशा फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी में नजर आई थी तो लोग उनकी स्माइल के दीवाने हो गए थे। दिशा को उसके बाद से फिल्म के लिए काफी वेट भी करना पड़ था।

इसके बाद उनको अहमद खान की एक्शन फिल्म और बागी की सीक्वेल बागी 2 मिल गई और दिशा इसमे काफी व्यस्त हो गई। बता दें कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन से भरपूर होगी और फिल्म में टाइगर धमाका करते है।

अगर हम टाइगर को बॉलीवुड का पहला ऐसा स्टार कहें जो खतरनाक स्टंट खुद करता है तो गलत नहीं होगा। इस फिल्म के लिए टाइगर के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

फिल्म काफी अच्छा कारोबार करेगी इसमें कोई दो राय नही है क्योंकि फिल्म बागी भी लोगों को काफी पसंद आई थी। काफी कम समय मे टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोविंग काफी अच्छी है।

बता दे कि टाइगर हमेशा से ऐसी ही फिल्में करते है और आगे भी करना चाहते है। फिलहाल इसमें कोई शक नहीं है कि दिशा और टाइगर का रिश्ता काफी अच्छा है जो समय समय पर लोगों के सामने आता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X