सलमान की भारत में रोल मिलने को लेकर दिशा पटानी का बयान, बोली मैं खुशनसीब हूं
दिशा पटानी हाल ही में फिल्म बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसकी शायद दिशा को भी उम्मीद नही थी। बता दें कि वो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि इस बात का जिक्र सलमान खान ने भी किया था और दिशा का स्वागत किया था।
दिशा पटानी ने इस बात को लेकर कहा है कि वो काफी किस्मतवाली है कि उनको भारत में आने का मौका मिल रहा है और सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल मे नजर आने वाले है।

दिशा ने भारत में आने को लेकर ये भी कहा कि अगर आप कड़ी मेहनत करते है तो आपको सफलता जरूर मिलती है। मैं बहुत खुश हूं कि अली अब्बास जफर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
दिशा पटानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म एमएस धोनी से की थी जिसमे उनका छोटा सा रोल था और बाद में टाइगर के साथ बागी 2 में दिखी थी।
उसके बाद से दिशा की काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग हो चुकी है और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद भी करते है। उनके सोशल मीडिया में करीब 11.6 मिलियन फॉलोवर्स है।
बता दें कि इस फिल्म में दिशा पटानी सलमान खान की बहन का रोल अदा कर सकती है ऐसी खबरें आ रही है। भारत सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों से एक है। फिल्म का बजट 180 करोड़ तक रखा गया है।
अली अब्बास जफर ने कहा, भारत की कहानी बहुत ही शानदार है। सलमान खान का किरदार भी बेहद ख़ास है। हमने तय किया है कि इस फिल्म में सलमान को 5 नए लुक देंगे।
यह सभी अवतार फिल्म के लिए अहम सीन होंगे। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और अगले महीने इसकी शूटिंग लगातार चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
