दिशा पाटनी ने ट्रोलर्स पर ऐसे किया पलटवार, बोल्ड तस्वीरों पर लोग करते हैं भद्दे कमेंट्स!
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी निश्चित रूप से अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री को बीच तस्वीरों को लेकर काफी पसंद किया जा रहा है। वह बिकनी पहने हुए भी तस्वीरें शेयर करने से नहीं कतराती हैं। लेकिन देखा जाता है कि उनको काफी अच्छे कमेंट्स मिलने के साथ साथ वो अक्सर ट्रोल्स का शिकार हो जाती हैं जो उनके पोस्ट पर भद्दे कमेंट करते हैं।
हाल ही में एक प्रकाशन से बात करते हुए, अभिनेत्री ने अपने पोस्ट पर ट्रोल्स के बारे में बात की। दिशा ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन कमेंट्स को ब्लॉक करना सीखा है जो नफरत फैलाते हैं न कि प्यार।

उन्होने कहा कि वह जो कुछ भी पसंद करती है उसे पोस्ट करती है और यह उसके लिए आत्म-अभिव्यक्ति का स्थान है। वह नकारात्मक टिप्पणियों पर कोई ध्यान नहीं देती हैं।

बयान काफी चर्चा में है
दिशा पाटनी का ये बयान काफी चर्चा में है और लोगों का कहना है कि दिशा ने इस तरह से ट्रोल्स से निपटना सीख लिया है। जाहिर से बात है कि आप हर किसी को जवाब देकर नसीहत नहीं दे सकते हैं। ऐसा कहा है जाता है कि दिशा पाटनी काफी बोल्ड है और अपने विचारों को लेकर भी वो नहीं हिचकिचाती हैं।

सलमान खान के साथ फिल्म राधे में
दिशा पाटनी एक शानदार अदाकारा हैं लेकिन फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद करते हैँ। आखिरी बार उनको मेगास्टार सलमान खान के साथ फिल्म राधे में देखा गया था और इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था।

भारत की बात कर रहे हैं
सलमान खान के साथ इस फिल्म में वो दूसरी बार नजर आईं थीं। इसके पहले वो एक फिल्म का हिस्सा बनीं थीं जिसमें सलमान खान थे, हम भारत की बात कर रहे हैं।

शानदार प्रोजेक्ट्स
इतने छोटे से करियर में दिशा ने 2 बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा की है। आने वाले समय में वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स से धमाका करने वाली हैं और फैंस को सरप्राइज करने वाली हैं।

'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी'
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए सामने आती रहती हैँ। दिशा पाटनी ने फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications