दिशा पटानी को मिली जान से मारने की धमकी? पाकिस्तान के नंबर से आया कॉल!
एक्ट्रेस दिशा पटानी को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। उनके फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि उनको धमकी मिली है। हाल ही में आई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्ट्रेस की जान खतरे में है। खबर है कि दिशा पटानी को लगातार ऐसी धमकियां मिल रही हैं और जिस देश से कॉल आ रहा है वो पाकिस्तान बताया जा रहा है।
इस खबर को लेकर हाल ही में तेलुगु एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल टॉलीवुड नेट दावा किया है और एक खबर के जरिए ये बात कही है। इस जानकारी के मुताबिक भारत एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं और कॉल्स आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स हैं कि ये नंबर पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं। खबर तो यहां तक है कि ऐसे कॉल्स ना सिर्फ दिशा पटानी को बल्कि पुलिस स्टेशन्स में भी आए हैं जहां पर धमकी दी गई हैं।
दिशा पटानी की जान को खतरा बोलते हुए कहा जा रहा है कि.. 'एकाउंट करो जल्दी, जल्दी... तेरा लड़की (दिशा पाटनी) नहीं बचेगा।' ये खबर इस समय काफी तेजी से चर्चा में हैं और फैंस इसको लेकर काफी फिक्र में हैं।
हालांकि इसको लेकर अभिनेत्री का किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। इस समय दिशा पटानी फिल्म राधे को लेकर चर्चा में चल रही हैं जो कि ईद 2021 में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











