लेट नाइट डिनर Ok लेकिन टाइगर की पार्टी में गर्लफ्रेंड की #NoEntry!
टाइगर श्रॉफ हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेट नाइट डिनर इंजॉय करते दिखे थे। इसके बाद बागी रिलीज़ हुई और उस दौरान ही उनकी मां के बयान आए कि दिशा पटानी केवल टाइगर की दोस्त हैं।
फिर हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने कहा कि कुछ रिश्ते संभाले नहीं जा सकते। वहीं वो अपने काम से इतना प्यार करते हैं कि किसी और के लिए उनके पास समय नहीं है। ये इशारा दिशा पटानी की तरफ था। हालांकि कुछ दिन बाद फिर वो उनके साथ छुट्टियां मनाते दिखे।
अब दिशा पटानी टाइगर की बागी सक्सेस पार्टी से गायब थीं जिसके बाद वापस से उनके रिलेशनशिप पर बातें हो रही हैं। दिशा पटानी पेशे से मॉडल हैं और वो भी बेहतरीन...देखिए दिशा की तस्वीरें!

हालांकि टाइगर श्रॉफ की सक्सेस पार्टी पर लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल था। ये पार्टी दी थी शक्ति कपूर और जैकी श्रॉफ ने मिलकर अपने बच्चों की खुशी के लिए। लेकिन दिशा का इस पार्टी से गायब रहना किसी की समझ में नहीं आया।
पर जैसा कि टाइगर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं ऐसा लड़का नहीं हूं जिसे कोई लड़की अपना जीवनसाथी बनाना चाहेगी। मैं पहले से ही अपने काम से शादी कर चुका हूं! Hmmm एक और ब्रेकअप?


Click it and Unblock the Notifications