दिशा पटानी ने डॉग्स से पूछा 'रसोड़े में कौन था' वायरल हुआ फनी वीडियो
इस समय आपने सोशल मीडिया पर देखा होगी कि टीवी के पॉप्युलर शो 'साथ निभाना साथिया' के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट दे दिया गया है और इसको यशराज मुखते ने मैशअप सॉन्ग बना दिया है। इसका टाइटल है रसोड़े में कौन था.. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर कई फनी वीडियोज भी बन रहे हैं। इस वीडियो को इतनी पॉपुलैरिटी मिली है कि लोग हर जगह ये गुनगुनाते हुए देख रहे हैं कि रसोड़े में कौन था।
लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे क्योंकि इसमें आपको हिंदी फिल्म सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री दिशा पटानी नजर आ रही हैं।

उन्होने ने भी इस मैशअप पर अपने डॉग्स के साथ फनी वीडियो बनाया है। वह अपने डॉग्स से यह पूछती नजर आ रही हैं कि रसोड़े में कौन था। बता दें कि बेला और गोकू, दिशा पाटनी के दो पेट्स हैं जिनके साथ वो अक्सर नजर आती रहती हैं।
खबर है कि ना सिर्फ दिशा पटानी बल्कि ये यह वीडियो भूमी पेडनेकर और कार्तिक आर्यन को भी काफी पसंद आया है। बता दें के इस वीडियो के सामने आने के बादशो में 'कोकिलाबेन' का रोल अदा करने वालीं एक्ट्रेस रूपल पटेल को बच्चा बच्चा जानने लगा हैं।
हालांकि वो इस शो के चलते पहले से ही काफी ज्यादा चर्चित हैं। फिलहाल दिशा पटानी की ये मस्ती उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई है। आप भी देखिए ये शानदार फनी वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications