जिम में उड़ती हुईं नजर आईं दिशा पाटनी, थ्रोबैक वीडियो से साथ दिखाई अपनी मेहनत!
फिल्म राधे को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए धमाकेदार तस्वीरें और शानदार वीडियो साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग सोशल मीडिया पर कितनी शानदार है ये तो सभी जानते हैं। जैसे ही किसी तरह की तस्वीर और वीडियो सामने आता है वो कुछ ही समय में छा जाती है। वो अपनी फिटनेस को लेकर कितना ज्यादा ध्यान रखती हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है।
ऐसा ही एक वीडियो इस समय सामने आया है। इस वीडियो में दिशा पाटनी को आप जिम में उड़ता हुआ देखेंगे। इसके पहले इस तरह का स्टंट करते हुए आपने सिर्फ टाइगर श्रॉफ को देखा होगा।

दिशा पाटनी ने इस वीडियो को खुद साझा किया है जो कि काफी पुराना है। इस वीडियो के साथ दिशा लिखती हैं कि.. 'थ्रोबैक, जब मेरे पास पंख थे।'
ये वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इससे आप दिशा की फिटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिशा पटानी का नाम अक्सर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के जुड़ता है और कई बार दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं।
ये दूसरी बार है जब सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर फैंस को नजर आने वाली है। पहले फिल्म भारत में दिशा सलमान खान के साथ नजर आई थीं। फैंस ने इस जोड़ी को काफी प्यार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications