Disha Patani के पिता जगदीश सिंह पाटनी संग हुआ 25 लाख का स्कैम, गैंग ने किया था उच्च पद दिलवाने का वादा

Disha patani

Disha patani father jagdish singh patani was scammed of Rs 25 lakh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी शानदार पर्सनालिटी को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं।

उनके आए दिनों बीच और वेकेश वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो दिशा पाटनी के परिवार की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुन लोग भी हैरान रह गए हैं।

दरअसल दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड डिप्टी एसी (पुलिस अधिकारी) जगदीश सिंह पाटनी का एक ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी के पिता से सरकार में उच्च पद और आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ बरेली कोतवाली में शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बरेली कोतवाली के प्रभारी डीके शर्मा ने बताया है कि जगदीश सिंह पाटनी ने बीती रात शुक्रवार को शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़ा आचार्य जय प्रकाश, प्रति गर्ग और एक अज्ञात शख्स पर केस दर्ज करवाया है। इन शख्सों पर धारा 34, 420, 406, 506, 384 बीएनएस तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही इन आरोपियों की खोज की जा रही है।

जगदीश सिंह पाटनी ने कहा कि इन लोगों ने सरकारी आयोग में प्रतिष्ठित पद दिलवाने का वादा किया था। जिसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये लिए थे। 5 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर करवाए थे। जगदीश सिंह पाटनी ने आगे कहा कि पैसे देने के बाद भी तीन महीने तक कुछ भी नहीं हुआ। तब आरोपियों ने कहा कि वह ब्याज सहित पैसा दे देंगे, लेकिन जैसे ही जगदीश सिंह पाटनी ने पैसे की मांग की तब आरोपियों ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X