दिशा पाटनी के फैंस ने उनके जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा, अभिनेत्री ने कहा दिल से शुक्रिया!
अभिनेत्री दिशा पाटनी इस समय काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है उनका जन्मदिन। दिशा पाटनी अपना जन्मदिन 13 जून को मनाती हैं और इस मौके पर उनको काफी खुश देखा गया है। लगातार उनकी शानदार तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और फैंस उनको जन्मदिन की बधाई एक दिन पहले से ही दे रहे हैँ। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो दिशा के फैंस की तरफ से है। फैंस ने दिशा को इस बार कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जो कि आपको शानदार लगेगा।
गौरतलब है कि दिशा के जन्मदिन के मौके पर फैंस ने जरूरतमंदो को राशन की किट बांटी है, बेसहारा लोगों की मदद की है और पेड़ भी लगाए हैँ। इसके अलावा केक कटिंग के वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं।

इसको देखकर दिशा काफी खुश हैं और उन्होने अपने फैन क्लब को शुक्रिया कहा है। दिशा पटानी ने इस बार अपना जन्मदिन टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के साथ मनाया था।
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहीं हैं और काफी पसंद की जा रहीं हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आने वाले समय में एक विलेन 2 में नजर आने वाली हैं।
हालांकि हाल ही में वो राधे में सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आईं थीं। राधे योर मोस्ट वांटेड भाई इस 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज की गई थी और फिल्म ने रिलीज होते ही काफी शानदार कमाई करनी शुरु कर दी थी। ओवरसीज इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications