बागी 3 में एक्शन के साथ होगा टाइगर का एक और बड़ा धमाका, हुई इस स्टार की एंट्री !

वॅार के बाद टाइगर श्रॅाफ के फैंस बागी 3 का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में टाइगर और श्रद्धा कपूर इसकी शूटिंग पूरी करके लौट आए हैं। इस बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि टाइगर के साथ दिशा पटानी भी नजर आयेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा बागी 3 में एक स्पेशल गाने में नजर आने वाली हैं। मुमकिन है कि उनके साथ टाइगर भी इस सांग का हिस्सा बनें।

हालांकि अभी तक इसकी कोई तय खबर सामने नहीं आयी है। रिपोर्ट अनुसार दिशा का ये डांस नंबर फिल्म का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। आपको बता दें कि बागी 2 में टाइगर के साथ दिशा पटानी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में फिल्म में उनकी फिर से एंट्री फैंस के लिए मस्ट वॅाच हो सकती है। रील लाइफ में टाइगर और दिशा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोरते रहते हैं।

Disha Patani, Tiger shroff

दोनों की जोड़ी को साथ में काफी पसंद किया जाता है। वहीं बागी 3 अपने पिछले दो पार्ट से एक्शन और स्टोरी के लिहाज से काफी दमदार बताई जा रही है। इसके एक्शन सीन पर विशेष तौर पर फोकस किया गया है। कहा जा रहा है कि दिशा भी अपनी एंट्री के साथ कुछ एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। बहरहाल, यहां देखिए दिशा की ये हॅाट वायरल होती हुईं तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X