Viral Video: सलमान खान की भारत की ये पहली झलक देखकर मज़ा आ जाएगा
सलमान खान स्टारर भारत की तैयारी काफी ज़ोर शोर से चल रही है। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी दिखाई देंगी।
और दिशा पटानी ने अपने सलमान डेब्यू की तैयारी करना शुरू कर दी है। दिशा पटानी फिल्म में एक सर्कस में काम करने वाली जिमनास्ट बनी हैं। और इसके लिए उन्होंने अपना रिहर्सल शुरू कर दिया है।

कल भले ही मुंबई बारिश में डूबी रही हो लेकिन दिशा पटानी अपना रिहर्सल करने में जुटी हुई थीं। एक वीडियो में वो हवा में फर्लांगे मारती दिखाई दे रही हैं।
माना जा रहा है कि भारत में सलमान खान का दिल एक बार नहीं, दो बार नहीं पूरे तीन बार अटकेगा। दरअसल, ये तो सबको पता है कि फिल्म में सलमान अलग अलग दौर में अपनी कहानी बताते दिखेंगे और हर दौर की एक हीरोइन होगी। फिल्म की तीन हीरोइनें होंगी प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी और कैटरीना कैफ।
हालांकि फिलहाल दो ही नाम कंफर्म है - प्रियंका और दिशा। पर इन तीनों में से कोई भी हीरोइन, सलमान खान की फिल्म रिजेक्ट करे ऐसा होगा नहीं।
लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं जो ये काम कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications
