दिशा पाटनी ने बनारस की गंगा आरती में पहने ऐसे कपड़े... मच गया बवाल... लोग बोले- ये क्या देख लिया
Disha Patani Banaras: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी बोल्डनेस और सेक्सी अदाओं को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से दिशा पाटनी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, दिशा पाटनी फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा अपने हुस्न के जलवों को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। दिशा पाटनी अपने परफेक्ट फिगर और अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, एक्ट्रेस एक बार फिर से अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस वाराणसी पहुंची थीं। जहां पर वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई हैं। दिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची हुई हैं। इस दौरान वह मंदिर और गंगा आरती में शामिल हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने उसके ऊपर से शॉल ओढ़ा हुआ है और टॉप के साथ जीन्स पहनी है। एक्ट्रेस के हाथों में आरती की थाली है और वह इसी आउटफिट में गंगा आरती कर रही हैं, जो कि लोगों को जरा भी रास नहीं आ रहा है।
https://twitter.com/satyam20157/status/1648743322939461632?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1648743322939461632%7Ctwgr%5Ef3585d8e4abed46730c43444848294ae4b33d83e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fdisha-patani-in-varanasi-visit-in-mandir-and-doing-ganga-aarti-users-troll-her-badly-video-photos-viral-2023-04-20
Recommended Video
वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की मंदिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स जिस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जब पू बनी पार्वती। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे पता है कि यह बुरा है, लेकिन मैं उम्मीद कर रहा था कि वह कुछ ऐसा पहनेगी जो उसे वहां नहीं पहनना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या इसने क्रॉप टॉप पहना है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के इस लुक से लोग खासे नाराज नजर आए है। लोगों को दिशा का मंदिर में और गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पसंद नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications