दिशा पटानी के बॉडीगार्ड ने कैमरामैन से की बदतमीज़ी- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और पैपेराज़ी का एक अलग ही रिश्ता है। जहां जहां सेलिब्रिटी पहुंचते हैं, वहां वहां उनकी तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स मौजूद रहते हैं। इस क्षेत्र में भी खूब रेस लगी है। जिम हो, एयरपोर्ट हो या रेस्टॉरेंट, हर जगह सेलिब्रिटी और पैरेराजी का आमना सामना होता है। ऐसे में कुछ मौके ऐसे भी होते हैं, जब कैमरामैन को सेलेब्स के बॉडीगार्ड के गुस्से का सामना करना पड़ता है।
हाल ही में एक फोटोग्राफर के साथ ऐसा ही हुआ, जब वह दिशा पटानी की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था। दिशा का बॉडीगार्ड उनके आगे चल रहा है, दिशा अपनी कार की तरफ जा रही होती हैं, जब एक कैमरामैन दिशा की कार की तरफ आता है और उनकी फोटो क्लिक करने की कोशिश करता है। ये देखकर बॉडीगार्ड को गुस्सा आ जाता है और वो कैमरामैन पर चिल्लाने लगता है।

बातों-बातों में शुरू हुई बात इतनी बढ़ जाती है कि थक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना के सामने आने के बाद दिशा पटानी के मैनेजर ने कैमरामैन से माफी मांग ली है।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
पॉपुलर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस घटना की जानकारी दी है। बहरहाल, यह पहली घटना नहीं है जब कैमरामैन पर सेलेब्स या उनके बॉडीगार्ड का गुस्सा निकला है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां कुछ लोगों का मानना है कि कैमरामैन अपना काम कर रहा था और बॉडीगार्ड ने गलत किया.. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पैपेराजी को सेलिब्रिटीज को थोड़ा स्पेस देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications