दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ संग मनाया बर्थडे, केक बेहद स्पेशल- गिफ्ट में मिला ये डांस वीडियो
13 जून को दिशा पाटनी का जन्मदिन था। इस मौके पर बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने दिशा संग प्यारी डांस वीडियो शेयर की। वहीं दिशा पटानी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटो शेयर की हैं। दिशा पाटनी ने कोरोना के चलते घर पर ही बर्थडे सेलिब्रेट किया। दिशा पटानी ने बर्थडे केक की फोटो भी शेयर की।
दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के साथ फोटो शेयर की। दिशा का केक भी बहुत प्यारा था जिस पर किस करते हुए दो कार्टून की फोटो है। दिशा पाटनी ने अपना बर्थडे टाइगर के परिवार संग मनाया।

दिशा पाटनी के इस पोस्ट पर एली अवराम, वाणी कपूर समेत कई सेलेब्स ने दिशा को विश किया। वहीं टाइगर श्रॉफ ने दिशा के जन्मदिन पर लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिख रहे थे।
दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी हाल में ही सलमान खान संग राधे फिल्म में नजर आईं। राधे फिल्म में पहली बार बतौर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने स्क्रीन शेयर की। इससे पहले वह सलमान खान संग भारत फिल्म में स्लो मोशन सॉन्ग में आइटम नंबर करती दिखी थीं।
दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म एक विलेन 2 में नजर आएंगी। जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया से लेकर आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगी। फिल्म को मोहित सूरी लेकर आ रहे हैं जो कि 2022 में रिलीज होगी।
देखें टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का ये प्यारा वीडियो शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications











