कैलिफोर्निया में वरुण धवन और दिशा पटानी इस प्रोजेक्ट की कर रहे चुपके-चुपके शूटिंग- तस्वीर वायरल
एक्ट्रेस दिशा पटानी जहां एक तरफ अपनी फिल्म 'मलंग' को लेकर बिजी चल रही हैं तो वहीं उनकी नई फोटो सामने आई है जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आ रहे हैं। कैलिफोर्निया में दोनों एक खास शूट के लिए पहुंचे जहां से दिशा पटानी और वरुण धवन की ढेरों फोटो वीडियो सामने आई हैं। इस वीडियो में वरुण धवन ने बताया कि 14 फरवरी को आप सभी को पता चल जाएगा कि हम किसकी शूटिंग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में दिशा पटानी और वरुण धवन एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले नजर आ रहे हैं। दोनों के पीछे कैलिफोर्निया 66 का साइन बोर्ड लगा हुआ है। फोटो को अब तक कई फैंस द्वारा शेयर किया जा चुका है।
More from Filmibeat
disha patani varun dhawan shooting photo video viral malang street dancer movie social media दिशा पटानी वरुण धवन मलंग फिल्म फोटो वायरल सोशल मीडिया


Click it and Unblock the Notifications











