..................... मालदीव रवाना हुए दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ | Disha Patani and Tiger Shroff jet off to Maldives again, see pictures - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन होते ही, मालदीव रवाना हुए दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ- शेयर की वेकेशन PHOTOS

By Filmibeat Desk

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में 15 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके बाद एक बार फिर सभी बॉलीवुड सितारे वेकेशन के लिए विदेश जाते दिख रहे हैं। दिशा पाटनी को रविवार को टाइगर श्रॉफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां से दोनों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड स्टार्स को छुट्टी पर जाते देख सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं।

Tiger Shroff

कुछ लोगों ने मालदीव सरकार से अपील की है कि इन सेलेब्स की एंट्री पर बैन लगा दिया जाए.. तो कुछ ने सवाल उठाते हुए लिखा है कि यही सेलेब्स दूसरों को घर में रहने की सलाह देते हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अब ये मालदीव्स से कोरोना की दूसरी स्ट्रेन लेकर आएंगे'।

बता दें, लॉकडाउन की वजह से मुंबई में सभी फिल्म, सीरियल और विज्ञापनों की शूटिंग बैन हो चुकी है। लिहाजा, सभी सेलिब्रिटी वेकेशन के लिए निकल रहे हैं। टाइगर श्रॉफ- दिशा पटानी के अलावा रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, सारा अली खान आदि भी वेकेशन पर जा चुके हैं।

फिल्मों की बात तकें तो टाइगर जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। 'गणपत' फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दिशा फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेंड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ भी दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X