दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के साथ "मलंग" का नया पोस्टर रिलीज़- एकदम हॉट
बॉलीवुड की नई बहुप्रतीक्षित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फ़िल्म "मलंग" अब रिलीज़ से एक महीने की दूरी पर है। शुक्रवार को जहां फ़िल्म का करैक्टर पोस्टर रिलीज किया गया था, अब निर्माताओं ने आगामी रोमांस-रिवेंज-ड्रामा से एक अन्य खूबसूरत पोस्टर रिलीज़ कर दिया है।
फिल्म के नए पोस्टर में दोनों सितारों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है। जहाँ एक खूबसूरत बैकग्राउंड में दिशा और आदित्य बेहद अनोखे अंदाज़ में 'किस' करते हुए नज़र आ रहे है। इस पोस्टर में दोनों के बीच रोमांस और सिज़लिंग केमिस्ट्री की झलक देखने मिल रही है।

उनकी केमिस्ट्री पर निर्देशक मोहित सूरी कहते हैं,"Passionate, exciting, energetic, mad - Love is all this and more. Adi and Disha's love depicts their liberated and 'Malang' state of mind in this poster. I'm looking forward to seeing how the audience perceives it."
फ़िल्म का दमदार कांसेप्ट और यह आकर्षक पोस्टर निश्चित रूप से दर्शकों को अधिक उत्साहित कर देगा। मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications