जब आमिर ने बनाया ईडियट

By Staff

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला प्रशासन ने फिल्म अभिनेता आमिर खान को गलत पहचान पर कमरा देने के आरोप में मुगलसराय के एक होटल को नोटिस जारी किया है। फिल्म 'थ्री इडियट्स' के प्रोमोशन के सिलसिले में भेष बदलकर वाराणसी की गलियों में घूमने वाले आमिर खान वहां से सटे चंदौली जिले के मुगलसराय शहर के सरस्वती होटल में ठहरे थे। इस दौरान आमिर ने अपनी सही पहचान नहीं बताई थी।

चंदौली के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी शंकर ने बुधवार को को बताया कि सरस्वती होटल प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है कि भेष बदलकर होटल में रुकने वाले आमिर खान से पहचान पत्र मांगकर उनकी जांच क्यों नहीं की। कुछ संदिग्ध प्रतीत होने पर होटल प्रबंधन को इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देनी चाहिए थी जबकि ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र की जांच किए कमरे देने वाले होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक आमिर व उनकी टीम के लिए सरस्वती होटल में सात कमरे 'अकरम शाह एंड कंपनी' के नाम से बुक कराए गए थे। बीते शुक्रवार को वाराणसी आने वाले आमिर अपनी टीम के साथ रविवार को यहां से अपने अगले पड़ाव मध्य प्रदेश के चंदेरी के लिए रवाना हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X