23, 24 सितम्बर को हिंदी सिनेमा पर चर्चा
नई दिल्ली। मोहल्ला लाइव, यात्रा बुक्स और जनतंत्र संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 23 एवं 24 सितम्बर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में हिंदी सिनेमा पर बहस तलब का आयोजन किया जा रहा है। बहस तलब के इस पांचवें आयोजन में हिंदी सिनेमा के विभिन्न आयामों को समझने का प्रयास किया जाएगा।
23 सितम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होने वाले पहले सत्र में अजय ब्रह्मात्मज विषय प्रवर्तन करेंगे और सुधीर मिश्र, अनुराग कश्यप, महमूद फारूकी, अनुषा रिजवी, जयदीप वर्मा एवं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपने विचार रखेंगे। अतुल तिवारी एवं भूपेन हस्तक्षेप करेंगे और मिहिर पंड्या नियामक होंगे।
दूसरे दिन 24 सितम्बर को हिंदी सिनेमा के बाजार पर चर्चा होगी। विषय प्रवर्तक एवं नियामक वरुण ग्रोवर होंगे। बहस में महेश भट्ट, अनीश, जयदीप वर्मा, अजय ब्रह्मात्मज और अनवर जमाल भाग लेंगे। अनुराग कश्यप और राकेश कुमार सिंह बहस में हस्तक्षेप करेंगे।
दोपहर से शाम तक चलने वाले अन्य सत्र में हिंदी सिनेमा की दूसरी दुनिया के लिए संभावनाओं की तलाश की जाएगी। विषय प्रवर्तन करेंगे रविकांत और बहस में डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अतुल तिवारी, अनवर जमाल, प्रवेश भारद्वाज, ओम थानवी और विनोद अनुपम बहस में भाग लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











