सबसे बुरी फिल्म रेस 3, अब सलमान से पैसे वापस मांग रहे फैंस, जानकर लगेगा Shock
Recommended Video

सलमान की रेस 3 की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रेस 3 की गिरती कमाई सलमान के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। वहीं हाल ही में रेस 3 को IMDb ने दुनिया भर की 100 सबसे बुरी फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रेस 3 की आलोचना बंद नहीं हो रही है। बीते दिनों ऑडिएंस को रेस 3 इतनी खराब लगी कि लोगों ने We Don't Want Dabbang 3 नाम से सोशल मीडिया पर कैंपेन छेड़ दिया है। ये सब यहीं नहीं रुका अब आलोचकों ने सलमान से पैसे वापस मांगने भी शुरू कर दिए हैं।
[संजू Vs रेस 3: सलमान खान को कच्चा खा जाएंगे रणबीर कपूर, 40 करोड़ पार, सबसे बड़ी ओपनिंग!]
जी हां! सोशल मीडिया पर सलमान खान की रेस 3 से ऑडिएंस इतनी निराश कि टिकट पर पैसा लगाने पर भी पछता रही है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी का ये आलम है कि सलमान के ट्वीट पर ही लोग उनसे पैसे वापस मांग रहे हैं। लोगों ने सलमान को रेस 3 को लेकर इतनी बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ रहा है। आलोचनाओं की वजह से कई लोग सलमान की रेस 3 देखने ही नहीं गए।

हालांकि सलमान के लॉयल फैंस ऐसे वक्त पर उनके साथ हैं और रेस 3 की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। रेस 3 भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इससे सलमान खान को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि इस फिल्म से सुपरस्टार ने अच्छी खासी कलेक्शन कर ली है। फिल्म के डिजिटल राइट्स जहां 100 करोड़ में बिके हैं, वहीं सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ में। ओवरसीज और देश में फिल्म 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही जाएगी। बहरहाल, रेस 3 को ट्रोल करने का दौर फिर भी जारी है। आगे जानें सोशल मीडिया पर किस तरह सलमान से पैसे वापस मांग रहे आलोचक-


Click it and Unblock the Notifications