..................... Dirty Vidya Balan Celebrated her 33th Birthday| 33 बरस की हुई 'बुम्बाट गर्ल' - Hindi Filmibeat

33 बरस की हुई 'बुम्बाट गर्ल'

बॉलीवुड की बुम्माट गर्ल यानी विद्या बालन 1 जनवरी को 33 बरस की जवान हो गयीं है। साल के पहले ही दिन विद्या का जन्मदिन होने से नया साल उनके लिए और भी हसीन हो जाता है। वैसे भी साल 2012 की शुरूआत उनके लिए काफी अच्छी है कि क्योंकि उनकी फिल्म डर्टी पिक्चर अभी भी सर्द माहौल में गर्मी पैदा कर रही है।

इन्ही खुशियों के बीच में विद्या बालन ने 1 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस फिल्म में विद्या की सेक्सी अदाओं पर फिदा होने वालों में दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के साथ कई दिग्गज फिल्म स्टार भी शामिल हैं। विद्या की फिल्मों में एंट्री जरा देर से हुई लेकिन उन्होंने बेहद ही कम फिल्मों से बॉलीवुड में वो मकाम पा लिया जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।

परिणीता, भूल भूलैया, पा और इश्कियां जैसी फिल्मों ने उन्हें सशक्त अभिनेत्री साबित किया वहीं फिल्म डर्टी पिक्चर में उन्होंने जता दिया कि वो हॉट और सेक्सी भी हैं।

विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी, 1978 को हुआ था। फिल्म परिणीता से विद्या को हिंदी फिल्म जगत में एक खास पहचान मिली थी। इससे पहले उन्होंने विज्ञापन और मशहूर टीवी धारावाहिक 'हम पांच' में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X