मल्लिका के साथ साफ-सुथरी फिल्म बनायेंगे बोकाड़िया?
के सी बोकाडिया फिल्म दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने कई यादगार फिल्में दी है वो बहुत जल्द सत्य घटना पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है डर्टी पॉलीटिक्स'। फिल्म में लीड रोल अभिनेत्री मल्लिका शेरावत कर रही है। फिल्म राजस्थान के चर्चित भंवरी केस पर आधारित है। जिसके लिेए बोकाड़िया और मल्लिका दोनों को ही धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं कि दोनों ही भंवरी की लाइफ को पर्दे पर ना दिखाये।
जिसके बारे में बोकाडि़या ने कहा कि उन्हें लगातार कॉल्स पर धमकी मिल रही है लेकिन वो पीछे हटने वालों में से नहीं है। वो भंवरी पर फिल्म बनाकर ही रहेंगे लेकिन उन्होंने दावा किया वो भंवरी पर साफ सुथरी फिल्म बनायेंगे। अब आप ही बताइये जिस फिल्म में मल्लिका हो वो फिल्म भला साफ-सुथरी कैसे हो सकती है। वो भी भंवरी जैसे बोल्ड सब्जेक्ट पर।
कंडोम औऱ किस जैसी बातों को पर्दे पर बेबाकी सी दिखाने वाली मल्लिका को जाना ही सेक्स बम के रूप में जाता है और भंवरी की हत्या ही सेक्स के कारण हुई है ऐसे में फिल्म भला साफ सुथरी कैसे हो सकती है?लेकिन जो भी हो फिल्म बनने से पहले ही चर्चा में आ गयी है देखते हैं कि बनने के बाद उसका क्या हाल होता है?



Click it and Unblock the Notifications











