लोग मुझे बुम्बाट बालन बुलाने लगे हैं : विद्या बालन

हाल ही में विद्या मे इस फिल्म को लेकर बीबीसी से बात की। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए विद्या ने कहा कि द डर्टी पिक्चर में दर्शकों को मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा। विद्या का कहना है कि फिल्म में बोल्ड जरूर दिख रही हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं मैं डर्टी हो गयी हूं। विद्या कहती हैं कि मेरे दोस्त तो अब मुझे 'बुम्बाट बालन' कह कर बुलाने लगे हैं, यहां तक कि अब वो मुझे मैसेज भी 'बुम्बाट बालन' के नाम से ही भेजते हैं।
इस फिल्म में विद्या के साथ इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नासिरूद्दीन शाह भी है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर है। फिल्म के निर्देशक मिलन लूथारिया है। मिलन ने ही एकता कैंप की वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई बनायी थी जो खासा सफल भी रही थी। आपको बता दें कि द डर्टी पिक्चर 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। क्योंकि 2 दिसंबर सिल्क स्मिता का जन्म दिवस है।


Click it and Unblock the Notifications











