जब ममता कुलकर्णी संग होटल में रंगे हाथ पकड़ा गया था ये शादीशुदा डायरेक्टर, बोला- मेरी पत्नी भी...

Tinu Verma On Affair Rumours With Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया है। अपनी हर एक अदा से वह लोगों को दीवाना बना दिया करती थी। ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ में भी काम किया है।
लेकिन आपको बता दें कि अक्सर ममता कुलकर्णी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही है। उनका नाम कई विवादों के साथ में भी जोड़ा गया है। एक वक्त था जब इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर के साथ में उनका नाम जोड़ा गया था। दर्शन हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर टीनू वर्मा की। खबर थी की ममता कुलकर्णी का शादीशुदा निर्देश के साथ में एक्स्ट्रा मेटल अफेयर चल रहा था।
खबर तो यह भी सामने आई थी की ममता कुलकर्णी के साथ में टीनू वर्मा को होटल में रंगे हाथ डायरेक्टर की पत्नी ने पकड़ लिया था। अब हाल ही में खुद डायरेक्टर टीनू वर्मा ने ममता कुलकर्णी के साथ में अपने अफेयर को लेकर बात की है। इन अफवाहों को टीनू वर्मा ने पूरी तरीके से बेमतलब बताया है।
डायरेक्टर टीनू वर्मा ने बात करते हुए कहा कि "यह सब झूठ है और ऐसी बातें चलती रहती हैं। इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ बात का बतंगड़ बनाने का काम है। मैं और ममता सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त थे और होटल में तब मैं, ममता और शो के असिस्टेंट भी मौजूद थे। हम सब शो के बारे में बात कर रहे थे।"
टीनू वर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसी दौरान मेरी पत्नी वीणा वहां पर आ जाती है और कहती है कि घर नहीं चलना है क्या, रात हो गई है। तो मैंने उनको कहा कि थोड़ी देर रुकते हैं और वह भी वहीं पर बैठ गई थी। अगर उन्होंने मुझे रंगे हाथ पकड़ लिया होता तो आज सालों बाद भी वह मेरे साथ में क्यों होती।"
अगर हम डायरेक्ट टीनू वर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की खुदा गवाह, गोविंदा की शोला और शबनम, सनी देओल की मां तुझे सलाम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। साथ ही आमिर खान की कल्ट फिल्म मेला में खलनायक गुज्जर की भूमिका अदा करने वाले टीनू वर्मा ही थे।


Click it and Unblock the Notifications











