फिल्म निर्देशक सुनील अग्निहोत्री की पत्नी ने की आत्महत्या

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अंजलि अग्निहोत्री ने नींद की गोलियां खा लीं जिसके चलते उसकी जान चली गयी। बताया जा रहा है कि अंजलि अग्निहोत्री काफी समय से दिमागी परेशानी से ग्रस्त थीं। उनके बेडरूम से एक सुसाइड नोट पाया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत की जिम्मेदार वो खुद है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि सुनील अग्निहोत्री को दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिक चंद्रकांता के लिए जाना जाता है। मृतक अंजलि को सबसे पहले उनके बेटे ने देखा था। फिलहाल पुलिस को अभी भी कुछ बातें खटक रही है लेकिन उसने मीडिया में अभी भी कुछ कहा नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications