सिनेमा छोड़ना चाहते हैं निर्देशक सुकुमार, अल्लू अर्जुन के भगदड़ विवाद के बीच आया बड़ा बयान

Sukumar Wants to left Cinema- पुष्पा 2: द रूल बनी और रिलीज हुई। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोडे और अभी भी थिएटर्स में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार किस हालत से गुजर रहे हैं।
बता दें कि सुकुमार फिल्में छोड़ने की बात कर रहे है और अगर ऐसा हुआ तो पुष्पा 3 नहीं बन पाएगी। सुकुमार ने हाल ही में फिल्में छोड़ने की बात की थी। इस दौरान सुकुमार हैदराबाद एक इवेंट पर थे जब उन्होने ये कहा।
उनसे पूछा गया कि आप क्या छोड़ना चाहते हैं? इसपर सुकुमार ने जवाब दिया, ''सिनेमा'' इसके बाद उनका बयान खबरों का हिस्सा है। इस दौरान मंच पर उनके साथ अभिनेता राम चरण भी मौजूद थे।
इसके पहले कि सुकुमार कुछ और कहते राम चरण ने कहा कि सुकुमार को फिल्म निर्माण नहीं छोड़ना चाहिए और इसके बाद उनके हाथ से माइक छीन लिया।
वीडियो हो रहा है वायरल
सुकुमार और रामचरण का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि रामचरण इस वक्त अपनी फिल्म गेम चेंजर को लेकर काफी बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे रामचरण को सुकुमार की इस बात से झटका लगा है और लोग भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन हैं मुश्किल में
पुष्पा 2 की रिलीज से पहले एक थिएटर के बाहर मची भगदड़ में एक महिला की जान गई थी और इसके बाद लगातार अल्लू अर्जुन मुसीबत में हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन हाल ही में गिरफ्तार किए गए थे लेकिन जमानत हो गई थी। लेकिन अब फिर से पुलिस की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। देखने वाली बात होगी कि अल्लू अर्जुन इसको कैसे हैंडल करते हैं।
SHOCKING: Sukumar wants to LEAVE Cinema🎬 pic.twitter.com/ZtbqV5I3JA
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) December 24, 2024


Click it and Unblock the Notifications











