निर्देशक ने कहा- ''मुझे ऐसे दोष दिया जा रहा है, जैसे मैंने साहो बनाकर क्राइम किया हो''
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर तो एवरेज रही है। लेकिन फिल्म को बेतहाशा निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के स्क्रीनप्ले से लेकर निर्देशन को लोगों ने सिरे से नकार दिया। ऐसे में निर्देशक सुजीत ने एक इंटरव्यू में कहा- बड़ी संख्या में लोगों ने इस फिल्म को देखा है। फिर भी मुझे ऐसे बोला जा रहा है, जैसे मैंने कोई क्राइम कर दिया हो।
साहो ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुज़ार लिये हैं और फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुल 130.98 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। बता दें, प्रभास की यह फिल्म 350 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी थी।

एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए निर्देशक ने कहा- मैंने ये फिल्म बनाई क्योंकि प्रभास सर, निर्माता और मैंने इस कहानी पर विश्वास किया था। बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने भी आए और अभी भी आ रहे हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग इतने कठोर रिएक्शन दे रहे हैं जैसे मैंने कोई क्राइम कर दिया हो। मुझे टार्गेट किया जा रहा है। यह गलत है।
साथ ही सुजीत ने बताया कि साहो के निर्माता और प्रभास ने फिल्म रिलीज के बाद भी उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, मैंने अब सोच लिया है कि किसी भी निगेटिव प्रतिक्रिया पर अब जवाब नहीं दूंगा और साहो की रिलीज को एन्जॉय करूंगा।
गौरतलब हौ कि साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा नजर आए। यह एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज की गई।


Click it and Unblock the Notifications