Good News - बाहुबली होगी एक बार फिर रिलीज..लेकिन कुछ इस अंदाज में
बाहुबली 2 का क्रेज लोगों के सर ऐसा चढ़ा कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।आखिर देश को कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा का जवाब मिल चुका था। फिल्म 2000 की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है और अभी और भी कई देशों में रिलीज होना बाकी है लेकिन बाहुबली के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
दरअसल बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली चाहते हैं कि वो बाहुबली और बाहुबली 2 को एक साथ एक पार्ट के तौर पर रिलीज करें ताकि फैन्स पूरी फिल्म को एक साथ इंज्वॉय करें। ये बाहुबली के फैन्स के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

बाहुबली और बाहुबली 2 दोनों ही फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया गया।प्रभास को खासकर काफी पंसद किया गया और दर्शकों के प्यार ने उन्हें रातों रात साउथ से पूरे देश का सुपरस्टार बना दिया।बाहुबली 2 रिलीज के पहले भी एसएस राजामौली के कहने पर बाहुबली को कई सिनेमाघरों में लगाया गया था।
हालांकि कई बार फिल्म के तीसरे पार्ट के बनने की भी खबरें आ चुकी हैं लेकिन राजामौली इस पर बोल चुके हैं कि तीसरे पार्ट का कोई चांस नहीं है हालांकि उन्होंने ये जरुर कहा था कि किसी भी फिल्म के बहुत ही दमदार कहानी सबसे जरुरी होती है। बहरहाल फिलहाल बाहुबली के फैन्स जल्द ही एक बार फिर बाहुबली को सिनेमाघरों में देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











