OMG..अब ये क्या कर दिया सुशांत...नाराज हुए डायरेक्टर...

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी फिल्म चंदा मामा दूर के की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने बेबाक रवैये को लेकर सुशांत हमेशा चर्चा में रहते हैं । उन्होंने इस बार फिल्म इंडस्ट्री के एक नामी डायरेक्ट को ना

By Prachi Dixit

सुशांत सिंह राजपूत हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहे हैं। बीच में उन्होंने बेफ्रिके पर अपनी निजी राय देकर रणवीर सिंह और निर्माता आदित्य चोपड़ा को नाराज कर दिया था। अब उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन को नाराज कर दिया है। जी हां। सुशांत सिंह राजपूत इस समय अपनी फिल्मों का चयन बड़ी बारीकी से कर रहे हैं।

तभी तो उनका करियर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। एम एस धोनी के हिट होने के बाद सुशांत इन दिनों अपनी अगली फिल्म चंदा मामा दूर के की शूटिंग में बिजी है। इससे पहले ही श्रीराम राघवन अपनी स्क्रिप्ट की पूरी जानकारी लेकर सुशांत के पास गए थे।

Sriram Raghavan

सुशांत ने बड़े ध्यान से इस फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट को सुना। इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट में रुचि भी दिखाई। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंंने एक वजह बताकर श्रीराम राघवन को इस फिल्म के लिए मना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के फिल्म के लिए हामी नहीं भरने की वजह डेट बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत की चंदा मामा दूर की शूटिंग की तारीख और श्रीराम राघवन के फिल्म की शूटिंग की तारीख का टकराव हो रहा है।

लेकिन श्रीराम राघवन को सुशांत की यह वजह वाजिब नहीं लग रही है। यही वजह है कि वह सुशांत के इस फैसले से दुखी हैं। गौरतलब है कि श्रीराम राघवन काफी समय से सुशांत के साथ काम करना चाह रहे थे। इस स्क्रिप्ट के लिए उनकी पहली पसंद सुशांत ही थे। अब उन्होंने दूसरे एक्टर को इस स्क्रिप्ट के लिए प्रस्ताव देना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले श्रीराम राघवन ने बदलापुर डायरेक्टर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X