''मैं अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, लेकिन अभी नहीं कर सकता''
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के निर्देशक श्री नारायण सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। निर्देशक ने कहा, टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद मैं अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करना चाहता हूं, लेकिन फिलहाल मेरे पास उनके लायक कोई कहानी नहीं है, जिसमें वह फिट बैठ सकें।
10 दिनों में ही ब्लॉकबस्टर गई फिल्म- दूसरे वीकेंड भी धमाकेदार कमाई
अक्षय कुमार के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है टॉयलेट एक प्रेम कथा, जिसका निर्देशन किया है श्री नारायण सिंह ने। उन्होंने कहा, अक्षय कुमार के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव था। आज भी मुझे जब उनकी ज्यादा याद आती है तो मैं उनसे बात कर लेता हूं। वह भी जब कभी समय मिलता है तो बात करते हैं। लेकिन फिलहाल मेरे पास उनके लिए कोई कहानी नहीं है।

खैर, फिलहाल श्री नारायण अपनी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटल चालू के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म बजली चोरी की समस्या पर आधारित है। वहीं, अक्षय कुमार भी बैक टू बैक पांच, छह फिल्मों में व्यस्त हैं, जो 2019, 2020 तक में रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications











