सुपरस्टार डायरेक्टर शंकर ने डिब्बाबंद की रणवीर सिंह के साथ अन्नियन रीमेक, नई फिल्म की तैयारी शुरू
रणवीर सिंह की अन्नियन रीमेक जब से अनाउंस की गई तब से डायरेक्टर शंकर और फिल्म के प्रोड्यूसर के बीच रीमेक राईट्स को लेकर झगड़ा चल रहा था। अब शंकर ने अन्नियन रीमेक बंद कर दी है और रणवीर सिंह के साथ अगली फिल्म प्लान कर ली है। दरअसल, अन्नियन रीमेक, फिल्म के प्रोड्यूसर की इजाज़त के बिना अनाउंस कर दी गई।
जिसके बाद इस ब्लॉकबस्टर साउथ फिल्म के प्रोड्यूसर ने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। इसी कारण से फिल्म लगातार पोस्टपोन होती जा रही थी और अब आखिरकार, डायरेक्टर शंकर ने इस रीमेक को डिब्बाबंद करने की ठान ली है।

लेकिन वो फिल्म की स्टारकास्ट रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की ब्लॉक की हुई डेट कहीं नहीं जाने देना चाहते हैं और इसलिए उन्होेंने रणवीर सिंह के साथ नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ये फिल्म क्या होगी और कब शुरू होगी, फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
रणवीर सिंह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने मसाला, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और निगेटिव ज़ोन सब कुछ ट्राई कर लिया है। कुछ बचा है तो बस एक साईकोलॉजिकल थ्रिलर। शंकर की अन्नियन रीमेक के साथ रणवीर सिंह अपने करियर की ये एक कमी पूरी कर सकते थे।
अन्नियन, 2005 में आई एक तमिल साईकोलॉजिकल थ्रिलर थी। शंकर की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय एक ऐसे वकील की भूमिका में थे जिसे Multiple Personality Disorder था। फिल्म ने ढेरों अवार्ड्स अपने नाम किए थे और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए नेशनल अवार्ड भी जीता था। अन्नियन रीमेक के साथ शंकर, नायक के बाद 20 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी करने वाले थे।

83 के प्रमोशन में व्यस्त
रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म 83 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। मीडिया और सेलेब्स के लिए फिल्म का प्रीमियर हो चुका है और इसके रिव्यू शानदार हैं। फैन्स को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव बनकर भारत की क्रिकेट टीम को 1983 का वर्ल्ड कप दिलवाएंगे। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और लोगों का नया साल सफल करने जा रही है, इस बात का कोई शक किसी को नहीं है।

11 साल के रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 11 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 11 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। करियर के 11वें साल में रणवीर सिंह आखिरकार अपना टीवी डेब्यू भी कर लिया है और वो कलर्स के शो द बिग पिक्चर को होस्ट करते नज़र आ रहे है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

रिलीज़ के लिए तैयार ढेरों फिल्में
करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की थी। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस अनाउंस की थी। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी। इसके अलावा उनके आने वाली फिल्मों में कई नए प्रोजेक्ट्स शामिल हैं जिनमें सूर्यवंशी, जयेशभाई जोरदार और 83 रिलीज़ के लिए तैयार हैं।

कबीर खान के साथ वापसी
83 दो सालों बाद रिलीज़ के लिए तैयार है। और इस फिल्म की रिलीज़ होते ही ये धमाकेदार डायरेक्टर - एक्टर की जोड़ी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुकी है। कबीर खान और रणवीर सिंह अब एक साधारण से लड़के की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जो एक underdog है।कबीर खान लॉकडाउन के दौरान, अपनी अगली फिल्म के लिए एक कहानी ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने ये underdog लड़के की कहानी, रणवीर सिंह को सुनाई तो रणवीर ने इसके लिए तुरंत हां कर दी।

आने वाली सफल पारी
रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और कॉन्ट्रैक्ट के तहत यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया। रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया ही साथ में ज़िंदगी को भी नया चैप्टर खोलने का मौका दे दिया। रणवीर और दीपिका एक साथ 83 में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












