होटल के कमरे में Monalisa को पढ़ाते दिखे Sanoj Mishra, वीडियो देख लोग बोले- फ़िल्म 10 साल में...

Sanoj Mishra Teaching Monalisa: प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और कजरारी आंखों के चलते चर्चा में आई मोनालिसा अब लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि डायरेक्ट सनोज मिश्रा द्वारा उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया गया है और अब मोनालिसा जल्दी ही हीरोइन बनने जा रही है।
मोनालिसा मुंबई पहुंच गई है और यहां पर एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई भी सीख रही है। लेकिन अब इसी बीच मोनालिसा का एक नया वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में सनोज मिश्रा उनको पढ़ाते हुए नजर आए। वीडियो में मोनालिसा क, ख, ग, घ... सीखती हुई देखी जा सकती है। जल्दी ही उनको सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी का मणिपुर' में देखा जाएगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा की सादगी लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि वह रातों-रात पॉपुलर हो गई। उनकी सादगी पर ही सनोज मिश्रा भी दीवाने हो गए और उनको अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला ले लिया। मोनालिसा की किस्मत रातों-रात ऐसी चमकी की अब वह बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही है।
लेकिन इस वायरल वीडियो में सनोज मिश्रा उनको होटल के कमरे में पढ़ाई करना सीख रहे हैं। मोनालिसा यह बात पहले ही क्लियर कर चुकी है कि उनका पढ़ना लिखना नहीं आता है। इसी के चलते सनोज मिश्रा उनको थोड़ा सा पढ़ना लिखना सीख रहे हैं जिससे कि उनको आगे चलकर दिक्कत ना आए।


Click it and Unblock the Notifications










