'बिग बजट फिल्ममेकर्स के लिए बुरा सपना है कांतारा..', फिल्म की सफलता पर बोले राम गोपाल वर्मा
'कांतारा' फिल्म का जादू सिर चढ़कर सिनेप्रेमियों के बीच बोल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म हिंदी में भी रिलीज हो चुकी है और इसे जबरदस्त तारीफ मिल रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गई है। कुल मिलाकर फिल्म की हर तरफ हर कोई तारीफ कर रहा है। इस बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है। फिल्म के बारे में राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट भी किया है। राम गोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'ऋषभ शेट्टी ने फिल्म से जुड़ा लोगों का वह मिथक नष्ट कर दिया है कि, केवल मेगा बजट फिल्में ही लोगों को सिनेमाघरों की तरफ खींचती हैं। कांतारा आने वाले दशकों के लिए बड़ा सबक होगा।'
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का जिक्र करते हुए एक और ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा है- 'फिल्म इंडस्ट्री में अब ऋषब गुलिगा द्वारा गुणा किए गए शिवा की तरह हैं। विलेन 300 करोड़, 400 करोड़ और 500 करोड़ के बजट में फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर हैं, जिनकी मौत कांतारा नाम के हार्ट अटैक से होने वाली है।'
साथ ही उन्होंने आगे एक अन्य ट्वीट में लिखा है- 'ऋषभ शेट्टी नाम के डेविल (शैतान) को धन्यवाद। सभी बड़े बजट वाले फिल्म निर्माता अब कांतारा के कलेक्शन के बुरे सपने से अचानक जागेंगे। ठीक वैसे ही, जैसे शिव गुलिगा दैव तक जागते रहते हैं।' अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने आगे लिखा- 'सभी फिल्म उद्योग के लोगों को आपकी ट्यूशन फीस का भुगतान करना होगा।' बता दें कि फिल्म जल्द ही मलयालम में भी रिलीज होने वाली है।
बता दें कि, दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित, 'कांतारा' एक विज़ुअल ट्रीट है, जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। फिल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है, जो कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं में गहराई से निहित है।


Click it and Unblock the Notifications












