'लाहौर 1947' फेम राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा, लटकी सनी देओल और आमिर खान की फिल्म?

Rajkumar Santoshi,

Rajkumar Santoshi Two Year Jail: फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में आज यानी शानिवार को जामनगर कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा सुनाते हुए 2 करोड़ रुपए भरने का आदेश दिया है। पूरे मामले की बात करें तो राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक बिजनेसमैन अशोकलाल से 1 करोड़ रुपये उधार लिए थे। उन्होंने समय रहते उधार लिए रुपए नहीं चुकाए। ऐसे में अशोकलाल ने राजकुमार पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था।

अब इसी मामले में जामनगर कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। अशोकलाल के वकील ने बताया था कि एक समय था जब राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। ये मामला साल 2015 का है, जब प्रोड्यूसर ने अशोकलाल से पैसे उधार के तौर पर लिए थे। 2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। राजकुमार ने एक बार अशोकलाल को पैसे चुकाने के लिए 10 लाख रुपए के 10 बैंक चेक दिए थे, लेकिन वो सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।

चेक बाउंस होने के बाद अशोकलाल ने राजकुमार से बात करने की कोशिश की। दरअसल, चेक बाउंस होने की बात वो उनसे बताना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनकी बात नहीं हो पाई। मामले से परेशान होकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें, मामला कोर्ट में दर्ज होने के बाद भी राजकुमार संतोषी लगभग 18 बार सुनवाई में नहीं पहुंचे।

शुरुआत में कोर्ट ने राजकुमार संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए अशोकलाल को 15 हजार रुपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अब उन्हें उधार की दोगुनी रकम अशोकलाल को देनी पड़ेगी।

राजकुमार संतोषी पिछले काफी वक्त से सनी देओल और आमिर खान संग अपनी नई फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। अब राजकुमार संतोषी को 2 साल की जेल की सजा होने के बाद फिल्म 'लाहौर 1947' पर तलवार लटक गई है। सवाल यह है कि सनी देओल स्टारर यह फिल्म क्या अब अधर में लटक जाएगी? राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्में बनाईं।

More from Filmibeat

Read more about: rajkumar santoshi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X