लक्ष्मी बम कंट्रोवर्सी: अक्षय कुमार फैन्स के लिए गुड न्यूज़ - बस दिल थाम के इंतज़ार करिए
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम के डायरेक्टर राघव लॉरेन्स ने हाल ही में फिल्म छोड़ दी थी। कारण था उनसे बिना पूछे, उनकी जानकारी के बिना, फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दिया जाना। इस बारे में राघव ने अपना दुख इंटरनेट पर बांटा था और ये भी माना था कि उन्हें अपनी बेइज़्जती बर्दाश्त नहीं हुई इसलिए वो फिल्म से अलग हो रहे हैं।
राघव ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि जब से मैंने फिल्म छोड़ी है, मेरे और अक्षय सर दोनों के ही फैन्स मुझे ये फिल्म करने के लिए मना रहे हैं। इस प्यार ने मेरे दिल को छू लिया। पिछले एक हफ्ते से मैं भी उतना ही दुखी हूं जितना आप। मैं ये फिल्म कर सकता हूं अगर मुझे डायरेक्टर के तौर पर पूरी इज़्जत दी जाए।

राघव ने अपने इस पोस्ट में ये भी लिखा कि वो ये फिल्म करने के लिए काफी उत्साहित थे क्योंकि उन्होंने महीनों इस पर काम किया है। अपना पूरा समय, अपनी पूरी डेट्स इस फिल्म के लिए ब्लॉक करके रखी हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर आज राघव से मिलने चेन्नई जा रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो राघव ये फिल्म कर सकते हैं।
गौरतलब है कि राघव ने ये फिल्म गुस्से में छोड़ दी थी क्योंकि उनसे पूछे बिना ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया था। राघव का कहना था कि अपनी इज़्जत से ज़्यादा बड़ा कुछ नहीं हो सकता है और ये उनकी बेइज़्जती है।


Click it and Unblock the Notifications