अक्षय कुमार के लक्ष्मी बम डायरेक्टर ने छोड़ी फिल्म, कहा - मुझे बहुत ज़्यादा ज़लील किया गया
अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम, अनाउंस होते ही कंट्रोवर्सी में जा चुकी है। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज़ डेट अनाउंस हुआ। लक्ष्मी बम 5 जून 2020 को रिलीज़ हो रही है, ये जानकारी, अक्षय कुमार ने फिल्म के पहले पोस्टर के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली। ये फिल्म साउथ की फिल्म कंचना का रीमेक है।
लेकिन पोस्टर रिलीज़ होने के कुछ समय बाद फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेन्स ने फिल्म छोड़ दी। राघव ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सबको अपना आत्म सम्मान सबसे ऊपर रखना चाहिए और जहां मुझे इज्ज़त ना दी जाए वहां काम करने का कोई फायदा नहीं है। राघव लॉरेन्स कंचना के भी डायरेक्टर हैं।

राघव ने अपने पोस्ट में बताया कि फिल्म का पहला पोस्टर, उनकी जानकारी के बिना डिज़ाइन किया गया और शेयर किया गया है। और वो इस बात से बहुत दुखी हैं। राघव ने ये भी लिखा कि उन्हें फिल्म की प्रोडक्शन टीम के किसी सदस्य से ये जानकारी नहीं मिली बल्कि एक तीसरे इंसान ने बताया कि फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो रहा है।
अब राघव ने फिल्म छोड़ दी है और ये फिल्म बिना डायरेक्टर के हो चुकी है। वैसे हाल फिलहाल में अक्षय कुमार काफी कंट्रोवर्सी से घिरे हुए हैं -


Click it and Unblock the Notifications