..................... डाइरेक्टर राज शांडिल्य ने स्वरा भास्कर पर किया आपत्तिजनक कमेंट | Director Raaj Shaandilyaa derogatory remarks against Swara Bhasker, gets befitting reply - Hindi Filmibeat

'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक ने स्वरा भास्कर को कहा, "सस्ती चीज़"- एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

By Staff

स्वरा भास्कर देश में चल रही राजनीतिक- सामाजिक मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रही हैं। सीएए और जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर स्वरा भास्कर लगातार अपना विरोध जता रही हैं, जिस वजह से वह बहुतों के निशाने पर भी हैं। ऐसे में ड्रीम गर्ल फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने भी अपने ट्विट में स्वरा के खिलाफ अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

राज शांडिल्य ने ट्विट में लिखा- "सस्ती चीजों पर ध्यान न दें...स्वरा भास्कर से महंगा दैनिक भास्कर बिकता है।" शायद उन्हें भी अपनी भाषा आपत्तिजनक लगी होगी, क्योंकि निर्देशक ने तुरंत ही ट्विट को डिलीट कर दिया।

Swara Bhasker

लेकिन वो कहते हैं ना.. कि कमान से निकली तीर, जुबान से निकली बात और सोशल मीडिया पर किया गया ट्विट कभी वापस नहीं आता। निर्देशक ने जब तक ट्विट डिलीट किया, वह ट्विटर पर वायरल हो चुका था। स्वरा भास्कर ने भी उनके ट्विट पर करारा जवाब देते हुए लिखा- अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। स्वरा के जवाब के बाद राज शांडिल्य ने दोबारा एक ट्विट किया, जिसमें स्वरा के माफी मांगते हुए कहा कि एक गुजारिश है कि आप किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष।.. जिस पर स्वरा ने फिर जवाब दिया है।

कोई शक नहीं कि राज शांडिल्य का ट्विट काफी आपत्तिजनक था। किसी के प्रति विरोध जताने के लिए अभद्रता का सहारा लेना गलत है। सोशल मीडिया पर भी लोग स्वरा का साथ दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X