''अक्षय कुमार की पैडमैन किसी भी दिन रिलीज हो.. फिल्म सुपरहिट ही होगी...''
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को 25 जनवरी से 9 फरवरी तक घिसका लिया गया है। जब इस बारे में फिल्म के निर्देशक आर बाल्की से सवाल किया गया.. तो उन्होंने सीधे सीधे कहा.. 26 जनवरी वाले स्लॉट की जरूरत पैडमैन से ज्यादा पद्मावत को थी। इसीलिए हमने वह डेट छोड़ दिया।
3200 करोड़ के साथ.. अक्षय कुमार हैं BOX OFFICE किंग
निर्देशक ने कहा, जब संजय लीला भंसाली ने आकर पैडमैन के निर्माताओं से मुलाकात की तो तुरंत ही टीम ने यह निर्णय ले लिया था। हमें एक मिनट का समय भी नहीं लगा। पद्मावत जैसी शानदार फिल्म के लिए हम ज्यादा से ज्यादा से यही कर सकते थे। हमें डेट आगे करने में कोई दिक्कत नहीं थी.. क्योंकि हमें पता है कि पैडमैन कभी भी रिलीज होगी.. वह लोगों को पसंद आएगी ही।

उन्होंने आगे कहा, संजय लीला भंसाली बहुत ही परेशान थे। उन्हें देखकर मैं भी भावुक हो गया। आखिर हम सब एक ही इंडस्ट्री से हैं। सभी फिल्ममेकर एक परिवार की तरह हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि पद्मावत शानदार प्रदर्शन दिखाए।
सवाल उठता है कि क्या अक्षय कुमार को पद्मावत से अलग हटकर फायदा मिलेगा? तो सीधा जवाब है- हां.. भले ही पैडमैन अब अय्यारी से टकरा रही है.. लेकिन यहां पैडमैन का स्टार पॉवर सामने वाले से कहीं ज्यादा है। जिसका फायदा पैडमैन को बॉक्स ऑफिस पर जरूर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications