'अजमेर 92' को लेकर निर्देशक का भावुक बयान,- "लड़कियां जिस दर्द से गुजरीं, हमने वह दिखाया है तो अब..."

Ajmer 92

Ajmer 92: फिल्मों का ऐलान होने से लेकर उनके रिलीज तक कई बार विवाद किसी ना किसी मुद्दे पर देखने को मिल ही जाता है। ऐसे ही फिल्म अजमेर 92 को लेकर भी विवाद जारी है, हर दिन कुछ ना कुछ शुरु हो जाता है। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। तो ऐसे में फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह से इसको लेकर भावुक बयान दिया है।

फिल्म अजमेर 92 पर विवाद-

फिल्म 'अजमेर 92' का जब से एलान हुआ है तब से यह चर्चा में है। यह फिल्म साल 1992 में हुए अजमेर स्कैंडल पर आधारित है, जब युवतियों को ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य किया गया और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। जाहिर है सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह के ट्रेंड भी चल रहे हैं।

फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह का बयान-

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, इस फिल्म को रिलीज करने में हम लोग तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि यह फिल्म एक खास समुदाय के खिलाफ है, लेकिन ये सच नहीं है। यह प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं है।

आगे पुष्पेंद्र सिंह ने कहा,- हम इस फिल्म के जरिए सिर्फ वह दिखाना चाहते हैं, जो हमारी लड़कियों ने फेस किया। फिल्म के जरिए हम उस दर्द से दुनिया को रूबरू कराना चाहते हैं, जो उन्होंने सहा।हमारा उद्देश्य लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

आपको बता दें कि सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जो बेचैन कर देने वाला है। इसमें अजमेर में घटी उस काली सच्चाई से पर्दा उठाया गया है, जिसने मासूम लड़कियों की जिंदगियां बर्बाद करके रख दीं। इसमें 1987 से 1992 तक के समय को दिखाया गया है।

उस वक्त अजमेर में कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। 'अजमेर 92' रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी है। पुष्पेंद्र सिंह ने जहां इस फिल्म का निर्देशन किया है तो इसके प्रोड्यूसर नवर्देश्वर तिवारी हैं। फिल्म को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: ajmer 92 pushpendra singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X