निर्देशक पंकज आडवाणी का आकस्मिक निधन
मुंबई| एफटीआईआई से ग्रेजुएट और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे युवा निर्देशक पंकज आडवाणी का आकस्मिक निधन हो गया है। 45 साल के पंकज की मृत्यु अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई।
पंकज ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म कभी हां कभी ना और केप कर्मा के स्क्रीनप्ले लिखने के साथ की थी। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म संकट सिटी थी। लेकिन इससे पहले उन्होने एक बाल फिल्म संडे का भी डायरेक्शन किया था। संकट सिटी पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में केके मेनन और अनुपम खेर ने काम किया था।
पंकज को फिल्में बनाने का जुनून था। लेकिन पंकज फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने के लिए अपने कंटेट और क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करते थे। यही वजह है कि वह फिल्म इंस्ट्री में स्थापित होने के लिए अभी भी संघर्ष कर रहे थे।
निर्देशक पंकज आडवाणी बॉलीवुड मुंबई मौत संकट सिटी bollywood death director mumbai pankaj advani sankat city


Click it and Unblock the Notifications
