सुसाइड करने से पहले डायरेक्टर नितिन देसाई ने की थी रिकॉर्डिंग, बताया कहां होना हैं अंतिम संस्कार

Nitin Desai suicide: हिंदी सिनेमा जगत में इस वक्त फेमस डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड की वजह से शोक की लहर दौड़ गई है। हर किसी को ऐसे डायरेक्टर के जाने की वजह से एक सदमा लगा है, सोशल मीडिया पर सितारों से लेकर फैंस तक सभी अपना दुख प्रकट कर रहे हैं। इसी बीच सामने आया है कि नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले एक रिकॉर्डिंग छोड़ी है कि उनका अंतिम संस्कार कहां करना हैं।
नितिन देसाई की रिकॉर्डिंग-
मनोरंजन जगत के सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया कि नितिन ने लड़के को सुबह आकर वह रिकॉर्डिंग देखने के लिए कहा था, जिसके बारे में उन्होंने बताया था कि वह स्टूडियो नंबर 10 में मिलेगी।
आगे सूत्रों ने बताया, "रात में नितिन ने मराठी पवोल पडते पूढ़े के सेट पर स्टूडियो नंबर 10 में फांसी से लटककर जान दे दी।"
सूत्रों के मुताबिक अपनी आखिरी रिकॉर्डिंग में नितिन देसाई ने कहा, "उनका एनडी स्टूडियो उनसे ना छीना जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका अंतिम संस्कार स्टूडियो नंबर 10 में ही किया जाए।"
नितिन देसाई की आत्महत्या-
स्टूडियो के सत्रों ने खुलासा करते हुए बताया, "यह नितिन देसाई ने अच्छी तरह से प्लान किया था। उन्होंने रात में सारी चाबियां सिक्योरिटी से ले ली थीं और अपने साथ रहने वाले लड़के को कहा था कि उन्हें स्टूडियो में अकेला छोड़ दे, क्योंकि उन्होंने कुछ जरूरी काम करना है। नितिन लड़के को छोड़ने के लिए बाहर तक गए थे और साथ ही अगले दिन सुबह 8.30 बजे तक आने के लिए कहा था।"
फेमस डायरेक्टर नितिन देसाई-
हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्मों के सेट डिजाइन कर चुके नितिन देसाई ने 58 साल की उम्र में अपने स्टूडियो में रात 3.30 मिनट पर फांसी लगा ली। इस घटना ने बॉलीवुड को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। हेमा मालिनी से लेकर रितेश देशमुख जैसे सितारों ने भी नितिन के निधन पर दुख जताया है।


Click it and Unblock the Notifications
