टीवी पर रामायण का तगड़ा रिकॅार्ड, 400 करोड़ में 'नई रामायण' ऋतिक -दीपिका, फाइनल !
दूरदर्शन पर रामायण के टीआरपी का रिकॅार्ड तोड़ने के बाद एक बार फिर से नई रामायण चर्चा में है। जी हां, सिनेमा के लिहाज से हमेशा से रामायण और महाभारत जैसे विषय दर्शकों के लिए मस्ट वॅाच रहे हैं।
बाहुबली इसका बड़ा उदाहरण है कि कैसे किसी कहानी को लार्जर देन लाइफ दिखाकर करोड़ों की कमाई की जा सकती है। ऐसी ही एक तैयारी कर रहे हैं निर्देशक नितेश तिवारी। लॅाकडाउन होने के नाते नितेश इन दिनों अपने बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट रामायण पर डिटेल में काम पूरा कर रहे हैं।

वो भी वीडियो के सहारे अपनी टीम को जोड़ते हुए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने रामायण से जुड़ी कुछ नई जानकारी दी है। बताया है कि इसका बजट कितना होगा और कैसी होगी ये रामायण अलग, जो दर्शकों के लिए नयापन लेकर आएगी। चलिए जानते हैं कि नितेश ने क्या कहा है..


Click it and Unblock the Notifications











