Rumour Alert: वेटिंलेटर पर हैं निर्देशक निशिकांत कामत, हालत गंभीर- अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। निर्देशक के निधन को लेकर खबर चल रही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरु कर दिया। लेकिन बता दें, निशिकांत कामत अभी जीवित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। सभी अफवाहों को शांत करते हुए हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उनकी हालात गंभीर बनी हुई है और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
वहीं, रितेश देशमुख और मिलाप झावेरी ने भी निर्देशक की अपडेट शेयर की और लोगों से कहा कि निर्देशक के लिए दुआ कीजिए। रितेश ने लिखा- "निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अभी जीवित हैं और लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करें।"

बता दें कि निर्देशक 31 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई है। निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं।
उनकी हालत के बारे में अस्पताल ने बताया था- "मिस्टर निशिकांत कामत (50 वर्ष, पुरुष) को 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के चलते हैदराबाद में गचीबोवली स्थित एआईजी में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों का पता चला।"
50 वर्षीय निशिकांत कामत कई हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उन्होंने अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'दृश्यम', इरफान खान स्टारर 'मदारी', जॉन अब्राहम के साथ 'फोर्स' जैसी फिल्में की हैं।
निशिकांत कामत की अगली फिल्म का नाम दरबदर है जो 2022 में रिलीज़ होने वाली है। हम ईश्वर से उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












