फिल्मकार का नाम मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं: करीना कपूर
मुंबई। कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि उन्होने जो फिल्में ठुकराई वो बाद में बड़ी हिट साबित हुई। करीना ने इस पर कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने जो फिल्में छोड़ी, उनमें काम कर अन्य महिला कलाकारों ने फायदा उठाया।
गौर हो कि दूसरी फिल्मों में बिजी होने के कारण करीना ने 'ब्लैक', 'रामलीला', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'कल हो न हो' और 'फैशन' जैसी फिल्मों के लिए मना कर दिया था। करीना का कहना है कि मैं स्क्रिप्ट देखने के बाद ही हां करती हूं। मेरे लिए फिल्मकार का नाम और उसका रूतबा मायने नहीं रखता है।
करीना ने कहा कि मुझे गर्व है कि जिन फिल्मों में मैंने काम नहीं किया, उनमें काम कर अन्य अभिनेत्रियों को लाभ मिला, जो कि मेरे लिए गर्व की बात है।
करीना ने संजय लीला भंसाली की ब्लैक, रामलीला, करन जौहर की कल हो ना हो, मधुर भंडारकर की फैशन के लिए ना की थी।


Click it and Unblock the Notifications












