सुशांत सिंह राजपूत को लेकर निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने दिया बयान और कहा,- "वो घमंडी नहीं था उसने कई फिल्में..."

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जो कि अब हमारे बीच नहीं हैं परंतु फैंस और सेलेब्स उनको किसी ना किसी वजह से याद करते रहते हैं। अब हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि सुशांत ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पानी' के लिए कई फिल्में छोड़ी थीं।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मुकेश का बयान-

दरअसल बात ऐसी है कि शेखर कपूर की फिल्म पानी सुशांत सिंह राजपूत का ड्रीम प्रोजेक्ट था। वह अपना पूरा फोकस उसपर करना चाहते थे, यही वजह थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कई फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था। लेकिन इसके लिए कई सारे लोगों ने सुशांत को घमंड़ी कहा था। अब इस पर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलकर बात की है।

मुकेश छाबड़ा ने कहा, -'लोगों को लगा कि वह घमंडी हो गया है पर सच कहूं तो वो पानी में कास्ट होने के बाद खुश और एक्साइटेड था। हर कोई शेखर कपूर के साथ काम करना चाहता है। जब वो इस फिल्म के लिए कास्ट हुआ था तब मैं वहां था। जैसे बच्चे को खिलौना मिल जाता है और वो खुश हो जाता है, वैसे ही सुशांत 'पानी' में कास्ट होने के बाद खुश था। बदकिस्मती से यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।'

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत शेखर कपूर की फिल्म पानी के लिए भी काफी ज्यादा उत्साहित थे पर बाद में यह फिल्म बंद हो गई, जिससे सुशांत टूट गए। पानी के लिए सुशांत ने कई बड़ी फिल्मों को छोड़ था, क्योंकि वह पूरी तरह से शेखर की इस फिल्म के लिए डेडीकेट होना चाहते थे। उनके इसी प्रोफेशनलिज्म को इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनका घमंड समझा था।

सिनेमा जगत में सुशांत की कई फिल्में-

सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार कलाकार थे, उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में कई सारी अच्छी फिल्म दी थी। सुशांत मैथड एक्टिंग के जरिए अपने सभी किरदार निभाते थे। अपने करियर की बेहतरीन फिल्म 'एमएस धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' के लिए वो स्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग से गुजरे थे और इसी तरह 'केदारनाथ' के किरदार के लिए भी उन्होंने खूब तैयारी की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X