..................... Director Mudassar aziz gave 500 rupees to Ananya pandey after this shot - Hindi Filmibeat

Pati Patni Aur Woh- अनन्या पांडे के इस शॉट से खुश होकर निर्देशक मुदस्सर ने दिए 500 रुपए

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से धमाकेदार शुरुआत की थी और इस समय वो मुदस्सर अजीज की फिल्म पति पत्नि और वो की शूटिंग कर रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा अनन्या पांडे ने सुनाया जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अनन्या पांडे ने बताया कि एक शॉट की शूटिंग चल रही थी और उसमें कार्तिक आर्यन को कुछ बोलना था और मुझे बस उसपर रिएक्शन देना था।

मेरे पास किसी भी तरह की कोई लाइन नहीं थी। मुदस्सर अजीज ने एक्शन बोला और कार्तिक आर्यन ने अपनी लाइंस बोली और मैने इस पर रिएक्शन दिया।

ananya pandey, pati patni aur woh, अनन्या पांडे, पति पत्नी और वो

बस इसको देखकर मुदस्सर काफी ज्यादा खुश हो गए और उन्होने मुझे खुश होकर 500 रुपए दिए। ये उनकी तरफ से मेरे शानदार शॉट का इनाम था।

बता दें कि अनन्या पांडे जब से फिल्मों में आईं हैं उनको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। अब पति पत्नी और वो में किस तरह से वो सामने आएंगी ये देखने वाली बात होगी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की बात करें तो ये फिल्म चली नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X