निर्देशक की बेटी बनी हीरोइन
लगभग एक दशक पूर्व प्रदर्शित फिल्म 'कोहराम' में बाल कलाकार के रूप में पर्दे पर नजर आने वाली निर्देशक मेहुल कुमार की बेटी जहान बलूच अब बतौर अभिनेत्री पर्दे पर नजर आएंगी।
फिल्म 'कोहराम' में जहान ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जयाप्रदा की बेटी का किरदार निभाया था।
जहान ने कहा कि वह अपने पिता की ही फिल्म 'क्रांतिवीर- द रिव्यूलेशन' में अभिनय करेंगी। उन्होंने कहा कि बचपन में जब वह पहली बार कैमरे के सामने आई थी तो भी उन्हें कोई समस्या नहीं थी और आज भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है।
जहान ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना अभिनेत्री बनना था जो अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा, "जब मैं केवल तीन साल की थी तो पापा से कहा था कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं।"
'क्रांतिवीर- द रिव्यूलेशन' कुमार की पूर्व में प्रदर्शित फिल्म 'क्रांतिवीर' का सिक्वेल होगा। फिल्म में 21 वर्षीय जहान नाना पाटेकर की बेटी का किरदान निभाएंगी, जो पत्रकार है।


Click it and Unblock the Notifications